मऊ । जनपद के फतहपुर मंडाव ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान समूह सखी और बैंक सखियों का आक्रोश फूट पड़ा। मानदेय बढ़ोतरी और सुविधाओं की मांग को लेकर सखियों ने जमकर विरोध जताया और कहा कि 2000 रुपये में गुजारा नहीं चलता। अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगी थी और मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मौजूद थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में समूह सखी और बैंक सखी एकजुट होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं और अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगीं।
आक्रोशित सखियों ने बताया कि वे महीने के 30 दिन काम करती हैं। समूह सखी का काम गांव-गांव जाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन करना, महिलाओं को बैंक से जोड़ना, बैठकें कराना, लोन का कागज तैयार करना और वसूली कराना है। वहीं बैंक सखी बैंक में बैठकर महिलाओं के खाते खोलना, जमा-निकासी और बीसी का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरा दिन धूप में घूम-घूम कर काम करती हैं, लेकिन सरकार हमें केवल 2000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देती है। इतने कम पैसे में आज के महंगाई के दौर में परिवार चलाना असंभव है।
समूह और बैंक सखियों ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और काम करने के लिए लैपटॉप दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल जमाना है, सारा काम ऑनलाइन होता है। हमसे ऑनलाइन फीडिंग कराई जाती है, लेकिन हमारे पास लैपटॉप तक नहीं है। हमें अपने मोबाइल से काम करना पड़ता है, जिसका खर्च भी हमें खुद उठाना पड़ता है।सखियों ने कहा कि कई बार पैसा खर्च करके साइबर कैफे से काम कराना पड़ता है। सरकार बड़ी-बड़ी योजनाओं की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम करने वाली सखियों की सुध नहीं लेती।
सखियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।इस दौरान ब्लॉक की दर्जनों समूह सखी और बैंक सखी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












