मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालय फतहपुर मंडाव पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय हलचल बढ़ गई जब बड़ी संख्या में आशा संगिनी एकजुट होकर मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के पास पहुंच गईं और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आशा संगिनियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
0 आयुष्मान से लेकर पल्स पोलियो तक करती हैं काम…
आशा संगिनी संघ की अध्यक्ष ने बताया कि आशा बहनें और आशा संगिनी दिन-रात स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर काम कर रही हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने से लेकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, टीबी, मलेरिया सर्वे सहित सरकार की हर स्वास्थ्य योजना को जमीन पर हम ही सफल बनाती हैं।उन्होंने कहा कि हम सुबह से शाम तक गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करती हैं, लेकिन सरकार हमें उसका उचित पारिश्रमिक नहीं देती।
0 आज भी मिलते हैं मात्र 75 रुपये…
आशा संगिनियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता है, जो महीने में लगभग 2250 रुपये होता है। इस महंगाई के दौर में इतने कम पैसे में घर चलाना असंभव है। उन्होंने कहा कि सरकार हमसे पूरा काम लेती है, लेकिन मानदेय के नाम पर केवल मजाक करती है।
ज्ञापन में बताया गया कि कई वर्षों से मानदेय बढ़ोतरी की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जबकि काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
0 कारागार मंत्री को सौंपा ज्ञापन…
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को आशा संगिनियों ने अपना ज्ञापन सौंपा और अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर कम से कम 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही स्वास्थ्य बीमा और अन्य सुविधाएं भी दी जाएं।मंत्री दारा सिंह चौहान ने आशा संगिनियों की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
0 आंदोलन की चेतावनी-
आशा संगिनियों ने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द ही उनकी मानदेय वृद्धि की मांग पूरी नहीं हुई तो वे ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस दौरान फतहपुर मंडाव ब्लॉक की दर्जनों आशा और आशा संगिनी मौजूद रहीं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












