Home मऊ बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा राय, बांटा...

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा राय, बांटा राशन बच्चों को शैक्षणिक उपहार और चप्पलें वितरित कर बढ़ाया उत्साह

मऊ। जनपद के मधुबन में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष पूजा राय ने देवारा इलाके में बाढ़ प्रभावित बिंदटोलिया गांव और बाढ़ के कारण विस्थापित होकर धूस में रह रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों की समस्याओं की जानकारी ली। जरूरतमंद 100 से अधिक परिवारों को राशन सामग्री भी वितरित की।
इसके बाद पूजा राय बिंदटोलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक उपहार वितरित किए। विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ बच्चों को नंगे पैर देखकर उन्होंने तत्काल चप्पलें मंगवाकर उन्हें पहनाईं। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ देवारा क्षेत्र में हो रहे कटान का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इसके बाद पूजा राय ने दोहरीघाट क्षेत्र के सरंगुआ-मेहदूपार में रह रहे मुसहर समाज के लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों के साथ केक काटा तथा वहां रह रहे परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित की। उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पूजा राय ने कहा कि “सामाजिक समरसता स्थापित करना और निचले पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना हमारे संस्कारों में है। मधुबन विधानसभा क्षेत्र की सेवा मैं निरंतर कई वर्षों से कर रही हूं। क्षेत्र के सभी लोगों के सुख-दुख में खड़ी हूं और आगे भी पूरे सामर्थ्य के साथ सेवा करती रहूंगी।”
इस दौरान मधुबन मंडल अध्यक्ष सूर्यभान राजभर, दरगाह मंडल अध्यक्ष हरिओम, मंडल अध्यक्ष चांदनी चौहान, पूर्व प्रधान अमीचंद यादव, भाजपा नेता कौशल चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here