Home मऊ 112 पुलिस ने बनपोखरा से संदिग्ध किशोर को तमंचे के साथ किया...

112 पुलिस ने बनपोखरा से संदिग्ध किशोर को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, चोरी-मारपीट का है आरोपी

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बनपोखरा गांव से 112 पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोपागंज थाने में पहले से ही चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, 112 नंबर पुलिस को सूचना मिली थी कि बनपोखरा गांव में एक किशोर अपने सहयोगियों के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके पास हथियार है। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर किशोर को धान के खेत से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। शेष सहयोगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

112 पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर थाने लाई और पूछताछ शुरू की।

0 चोरी और मारपीट का है मुकदमा दर्ज…
जांच में पता चला कि गिरफ्तार किया गया किशोर पहले से ही अपराध में लिप्त है। उसके खिलाफ कोपागंज थाने में चोरी और मारपीट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। आशंका है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।

0 तमंचा असली या नकली, जांच में जुटी पुलिस…
उधर, पुलिस बरामद तमंचे की असलियत का परीक्षण करने में जुटी है। देखने में तमंचा देसी लग रहा है, लेकिन पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह वास्तविक है या नकली खिलौना वाला तमंचा है। कई बार अपराधी दहशत फैलाने के लिए नकली तमंचे का भी इस्तेमाल करते हैं।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मधुबन कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि एक संदिग्ध किशोर को बनपोखरा से 112 पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। तमंचा वास्तविक है या नकली, इसका परीक्षण किया जा रहा है। बहरहाल यह जांच का विषय है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद आगें की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोर उम्र में अपराध की तरफ बढ़ना चिंता का विषय है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here