मऊ। मधुबन क्षेत्र में अवैध खनन और बिना अनुमति के खनिजों के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी दीपक सिंह द्वारा की गई एक त्वरित कार्रवाई में बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी को क्षेत्र में बिना परमिशन अवैध रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से मिट्टी लादकर ले जाते हुए पाई गई।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर चालक को रोका और उससे मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिशन मांगी। चालक से जब कागजात मांगे गए तो वह कोई भी वैध कागजात पेश करने में असमर्थ रहा। न उसके पास खनन की अनुमति थी और न ही परिवहन का कोई परमिट था।
0 ट्रैक्टर सीज, खनन अधिकारी को भेजी रिपोर्ट…
वैध परमिशन न होने और नियमों के उल्लंघन पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी कस्टडी में ले लिया और उसे सीज कर दिया। ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया गया है। इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और अर्थदंड (जुर्माना) तय करने के लिए संबंधित खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजा है। नियमानुसार अवैध खनन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के बाद उपजिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या बिना अनुमति के मिट्टी, बालू अथवा अन्य लघु खनिजों का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है और पर्यावरण को भी क्षति पहुंचती है। इसलिए प्रशासन इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाएगा। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की यह छापेमारी और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा ।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












