मऊ। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज अभियान के प्रथम दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी स्थापित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक रामविलास चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत माननीय विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का जनसेवा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में यह प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनसेवा से जुड़े कार्यों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जा रही है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के कार्यों के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना











