मऊ।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) के अंतर्गत लाभार्थी बच्चों को दी जाने वाली धनराशि अब सीधे बच्चों के आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे माता-पिता/अभिभावक अपने बच्चे का बैंक खाता स्वतंत्र रूप से खुलवा लें। यदि बालक छोटा है और माता-पिता अथवा अभिभावक के संरक्षण में खाता खुलवाया जाता है, तो खाता खुलवाते समय प्रथम नाम बालक का दर्ज कराया जाना आवश्यक है। प्रत्येक दशा में योजना की धनराशि बालक के आधार लिंक खाते में ही डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी संबंधित संरक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का बैंक खाता खुलवाकर उसकी पासबुक की छायाप्रति तीन दिवस के अंदर जिला प्रोबेशन कार्यालय, मऊ के कक्ष संख्या-45 में जमा कर दें, ताकि योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से समय से लाभार्थी के खाते में भेजी जा सके।










