Home मऊ महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु 09 सितंबर को एक...

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु 09 सितंबर को एक दिवसीय जागरूकता कैंप

मऊ। जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 09 सितंबर 2026 को विकास खण्ड परदहा, मऊ में एक दिवसीय जागरूकता कैंप का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
कैंप में विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड) एवं स्पॉन्सरशिप योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से संबंधित समस्याओं, जैसे पेंशन न मिलना, आवेदन लंबित होना, आधार सीडिंग आदि का मौके पर त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र लाभार्थियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कैंप में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here