Home मऊ मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मऊ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ।
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, अजीत कुमार त्रिपाठी व ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here