मऊ। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट महादेव मंदिर* पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे नदियों में फूल-माला, मूर्तियां, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें, क्योंकि इससे नदियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है तथा जलीय एवं पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित हजारों लोगों, जिनमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे, हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि वे गंगा सहित जनपद की तमसा, घाघरा, यमुना आदि नदियों में किसी भी प्रकार के फूल, माला, मूर्ति, पॉलीथिन बैग अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री को नदियों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जित या एकत्रित किया जाना चाहिए, ताकि नदियों की स्वच्छता एवं प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. हेमंत यादव, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने तमसा घाट स्थित महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नदियों में फूल-माला, प्लास्टिक बैग, मूर्तियां एवं अन्य पूजन सामग्री प्रवाहित न करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक धरोहर और पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमें नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नदी संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












