मऊ। जनपद मे विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग का कार्य किया गया एवं मार्ग पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 11 वाहनों का चालान तथा 02 वाहन को निरूद्ध किया गया तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु विद्यालय के प्रबन्धकों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य एवं वाहन स्वामी की होगी। यह भी सूचित किया जाता है कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस / परमिट समाप्त हो गया है और उनके द्वारा फिटनेस / परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबन्धक के विरूद्ध एफ०आई०आर० एवं उनके विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही हेतु उनके विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही श्री अनुप कुमार, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण हेतु दिनांक 19.07.2026 दिन रविवार को ए०आर०टी०ओ० कार्यालय खुला रहेगा।
अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में ले आकर फिटनेस / परमिट से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।










