मऊ। जनपद के पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कुल 9 लोगों पर पुलिस एससी-एसटी एक्ट ,बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इन सभी पर नगर पंचायत के एक सभासद को नगर पंचायत कार्यालय में बंद कर बुरी तरह मरने पीटने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर भद्दी भद्दी गलियां देने एवं जान से मरने की कोशिश का आरोप है। गुरुवार की देर रात थाना में सैकड़ों लोगों के हंगामा एवं प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल उर्फ़ गणेश मल्ल को हिरासत में ले लिया है वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही नगर पंचायत मधुबन के कई सभासदों ने चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ फोन पर सभासदों को भद्दी भद्दी गलियां देने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। साक्ष्य के रूप में बातचीत का ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत किया था। अभी पुलिस इस प्रकरण की छानबीन कर ही रही थी कि यह घटना हो गयी। अब इस मामले को लेकर सभासदों में भारी आक्रोश है वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सभासद वार्ड नम्बर 4 चन्दन पट्टी अखिलेश राज द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार 16 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे वह नगर पंचायत कार्यालय किसी काम से गए थे। वहाँ पहले से ही घात लगाए चेयरमैन प्रतिनिधि गणेश मल्ल, सतीश मल्ल, सोनू मल्ल, शिवम मौर्य एवं उनके अन्य गुर्गो ने उन्हें कार्यालय में बंद कर दिया। कार्यालय की लाइट बंद कर दी। सीसीटीवी कैमरा भी ऑफ कर दिया। फिर सभासद को भद्दी भद्दी गलियां देते हुए बुरी तरह मारा पीटा। गला दबा कर जान से मरने की कोशिश की गयी। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। सभासद किसी प्रकार अपनी जान बचा कर वहाँ से भागा।
घटना की सूचना पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सभासद के समर्थन में सैकड़ों लोग थाना में एकत्रित हो गए और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे। भारी दबाव के बाद पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एससी-एससी एक्ट सहित BNS-3(5), 115(2), 352, 351(3), 110, 131 में मुकदमा पंजीकृत किया है।
फिलहाल पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक के.के. गुप्ता ने बताया कि चेयरमैन प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
0 कड़ी सुरक्षा में प्रधान पति को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत
मधुबन। गिरफ्तार चेयरमैन पति को कड़ी
सुरक्षा के बीच एसडीएम दीपक कुमार सिंह ने शांति भंग के मामले में जमानत दिया। इस दौरान सभासद गुट और चेयरमैन पति गुट के लोग जमें रहें। जिन्हें पुलिस ने तहसील परिसर से हटाते हुए चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल को उनके आवास पर भुजवाया।










