मऊ। नगर पंचायत मधुबन के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल मधुबन की लाडली गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय महुवी की नंदिनी यादव दूसरे तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर टरवा की साधना और प्राथमिक विद्यालय चौधरीपुर की सानवी गोंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
फतहपुर मंडाव विकासखंड में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 155 है। 24 सितंबर को 13 न्याय पंचायतों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 465 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रत्येक न्याय पंचायत से तीन-तीन बच्चों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस प्रकार चयनित 39 बच्चों ने सोमवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में चयनित बच्चे अब एक अक्तूबर को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले न्याय पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों के माध्यम से उकेरा।
निर्णायक मंडल में एआरपी समर बहादुर सिंह, संजीव कुमार सिंह और मनोज कुमार शामिल रहे। इस दौरान एआरपी सच्चिदानंद मौर्य, धनंजय शर्मा, आनंद गोंड, अरुण कुमार हिंद, विजय कुमार, आशीष कुमार और अनुप चौधरी सहित शिक्षक मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से बच्चों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी विकसित करती हैं। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और अवसर मिलेगा।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












