Home बलिया शिक्षकों को मिला उपहार , सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया...

शिक्षकों को मिला उपहार , सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया कैशलेस व्यवस्था

बलिया। जनपद के बेल्थरारोड हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा सभागार में प्राथमिक विद्यालय सीयर नं 3 में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था हेतु₹500000/ पांच लाख रुपये का नगद सहायता का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नें उत्तर प्रदेश के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को ₹1200/प्रति छात्र-छात्राओं के लिए जूता,ड्रेस,बैग आदि के लिए खाते में हस्तांतरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हंसूराम विधायक सीयर, सुनील कुमार चौबे खंड शिक्षा अधिकारी सीयर, टी. एन .मिश्रा प्रबंधक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय सेमरी, अरबाज खान,अजय त्रिपाठी,जयप्रकाश यादव,देवेन्द्र वर्मा,दिलीप कुशवाहा,सतेंद्र तिवारी,शशिकांत तिवारी,आशुतोष तरुण पांडेय,विनोद यादव,केसरी नंदन,हरिप्रभाव सिंह,अनिरुद्ध यादव,अरविन्द कुमार,अजय यादव,निराला यादव,विजय शंकर गुप्ता,प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के अध्यक्ष अशोक यादव,अवधेश जी मंत्री आदि ने फूलमाला एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here