Home लखनऊ धन कुबेर ललित कुमार के घर बिजलेंश का छापा

धन कुबेर ललित कुमार के घर बिजलेंश का छापा

लखनऊ। यूपी के धनकुबेर ARTO ललित कुमार। इनके यहां से विजलेंस टीम को इतना कुछ मिला कि सुनने वालों के होश उड़ जाएंगे।
ललित रायबरेली के हैं, लखनऊ में रहते हैं। पिछले साल रिटायर हुए थे। विजलेंस टीम ने अलीगंज के चंद्रलोक कॉलोनी में 26 घंटे की छापेमारी की। 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी मिली है। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए होती है।
ललित ने लखनऊ, नोएडा, बारांबकी समेत कुल 15 जगहों पर जमीन व फ्लैट खरीद रखे हैं। इन जमीनों की सरकारी कीमत तो 13 करोड़ है, लेकिन सरकारी में कहां खरीद-फरोख्त होती है।
1 करोड़ 62 लाख रुपए नकद मिला है। ये पैसा घर की अलग-अलग दीवारों में छिपाकर रखा था। बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्युचुअल फंड में 1 करोड़ रुपए का निवेश मिला। घर में साज-सज्जा के सारे आईटम लग्जरी और ब्रांडेड मिले।
घर के बाहर इनोवा, आई-20 कार मिली। यह तो ललित के पास से मिला। जांच टीम को शक है कि ललित ने कई अघोषित संपत्तियां भी बनाई है। इसकी भी जांच होगी।
ललित की सैलरी रिटायरमेंट के वक्त करीब डेढ़ लाख के आसपास रही थी। जिस हिसाब से चीजें मिली हैं, उससे तो लगता है कि हर दिन सैलरी के बराबर ऊपर की कमाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here