Home मऊ डीएम एसपी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश

डीएम एसपी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश

मऊ। नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार (6 जुलाई) को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही तीन नए बच्चों का नामांकन कर उन्हें पुस्तकों का वितरण किया गया।
​बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय की अगुवाई में जैसे ही सोमवार की सुबह जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर विद्यालय परिसर में पहुंचे। वहां का माहौल उत्सव जैसा हो गया। विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने बैंड-बाजे की मधुर धुन के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया।​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से तीन नए बच्चों का विद्यालय में औपचारिक नामांकन कराया और उन्हें नई पुस्तकें भेंट कीं। इस खास मौके पर नए नामांकित बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। जिनके चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विद्यालय परिसर की उत्कृष्ट साफ-सफाई और अनुशासित व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही दोनों शीर्ष अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय की कुशल कार्यप्रणाली और उनके नेतृत्व की भी सराहना की। जिससे पूरा शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवार उत्साहित नजर आया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, संजय सिंह, राजकुमार राजभर, अनवारुल हक, राज बहादुर सिंह, रवीन्द्र मौर्य, प्रवीण सिंह, प्रभाकर सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here