Home मऊ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन न सिर्फ स्वच्छ वातावरण ही वरन् स्वस्थ्य जीवन के...

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन न सिर्फ स्वच्छ वातावरण ही वरन् स्वस्थ्य जीवन के लिये भी आवश्यक-अधिशासी अधिकारी

0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष व राज्य सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर चल रहा पर्यायवरण संरक्षण एवं चार डस्टबिन वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियांवयन का अभियान

मऊ। अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष व राज्य सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं चार डस्टबिन वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियांवयन का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कूड़े का पृथक्करण कर अलग-अलग डस्टबिनों में एकत्र करने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में पौधरोपड़ करने की प्रेरणा दी जा रही है।अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी के निर्देश पर आज नगर पालिका परिषद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत चार डस्टबिनों की अवधारणा को मूर्त रूप देने हेतु नगर स्थित वार्ड नं0 1 गालिबपुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, वार्ड नं0 2 भीटी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क व रैली, वार्ड नं0 22 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क एवं वार्ड नं0 27 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वार्डवासियों को कूड़ा प्रबन्धन के संदर्भ में पूरी जानकारी दी गयी। इसके तहत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों में हरे, नीले, काले और लाल रंगों के चार अलग-अलग डस्टबिन रखने हेतु जागरूक किया जा रहा है।इस संदर्भ में जानकारी देते हुये अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट नियमावली-2026 के क्रियांनवयन के लिये पालिका पूरी तरह तैयार एवं समर्पित है। उन्होंने बताया कि नई नियमावली में कूड़े पृथक्करण पर अधिक जोर दिया गया है, जिसे मूर्त रूप देने हेतु स्त्रोत पर ही कूड़े का पृथक्करण चार भागों में सुनिश्चित कराने हेतु आम लोंगों से जनसंपर्क एवं रैलियां की जा रही हैं। लोगों को इस बात की प्रेरणा दी जा रही है कि वे गीले, सूखे, सेनेटरी वेस्ट एवं विशेष देखभाल कूड़े को चार अलग-अलग डस्टबिनों में एकत्र कर पालिका के सफाई कर्मियों के हवाले करें। उन्होंने बताया कि विशेष देखभाल कूड़े में ट्यूब्लाइट, पेंट, खराब तार, टूटा हुआ कांच, प्रयोग की हुयी ब्लेड इत्यादि शामिल हैं।अधिशासी अधिकारी ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन न सिर्फ स्वच्छ वातावरण के लिये ही वरन् स्वस्थ्य जीवन के लिये भी नितांत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त नियमावली के क्रम में शीघ्र लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पालिका कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा नगरवासियों को कूड़ा एकत्रित करने हेतु विशेष जानकारी के साथ उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा तथा अपने आस-पास के वातावरण को बेहतर बनाये रखने की प्रेरणा दी जा रही है। पालिका द्वारा जनसंपर्क एवं रैलियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।मौके पर अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश व राजीव कुमार, नगर पालिका की आई.ई.सी. टीम एवं नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here