मऊ ।जनपद के हलधरपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक राजनीतिक संगठन के अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर के भीतर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में भारतीय भैरव सेना पार्टी के अध्यक्ष आदित्य राजभर अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर में मौजूद हैं। रील में कुछ समर्थक स्टाइलिश अंदाज में चलते और पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गीत भी बज रहा है, जिसके बोल प्रभाव और दबदबे को दर्शाने वाले बताए जा रहे हैं।वायरल रील में एक गाना भी बज रहा है, जिसके बोल हैं — “हथियार चलेला, रंगदार चलेला, पूरा थाना पुलिस थानेदार चलेला राजभर से, पूरा यूपी बिहार चलेला राजभर से।” वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सार्वजनिक संस्थान और पुलिस परिसर के भीतर इस तरह रील बनाए जाने को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले पर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना हलधरपुर के थाना अध्यक्ष कक्ष के सामने एक व्यक्ति द्वारा रील बनाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो को मंगाकर उसका अवलोकन किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो की सत्यता तथा परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही










