Home गाजीपुर होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में पीड़ित परिवार...

होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले सांसद राजीव राय, हत्यारों व संरक्षण देने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या की दुःखद घटना के बाद आज घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता श्री राजीव राय जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया।मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने सांसद राजीव राय जी को बताया कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय अपराधी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए थे। परिजनों के अनुसार वर्ष 2023 में उन्होंने स्वयं आरोपित अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन गाजीपुर के एक स्थानीय सत्ता पक्ष के नेता के दबाव में पुलिस ने केवल मेडिकल कराकर आरोपियों को छोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि उस समय पुलिस ने दबाव में आकर आरोपियों को नहीं छोड़ा होता और उचित कार्रवाई की होती, तो शायद आज यह दुःखद घटना नहीं घटती।सांसद श्री राजीव राय जी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि विनीत राय हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों और जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here