Home मऊ कोपागंज में ‘नमो सेवागाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

कोपागंज में ‘नमो सेवागाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मऊ। जनपद के कोपागंज स्थित एक निजी विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित ‘नमो सेवागाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय ने कहा कि, “नमो सेवागाथा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा और देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज और युवाओं को देश के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय, मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ममता पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, मंडल मंत्री किशन कनौजिया, मंडल महामंत्री अतुल त्रिपाठी, दोस्तपुरा संयोजक सौफी राजभर, अश्विनी मिश्रा, विनय गुप्ता, विभेष त्रिपाठी, जगत राय, सुजीत राय एवं शत्रुघ्न सिंह अखिलेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here