मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बलुआ निवासी भुवन कुमार यादव पर पहला पासपोर्ट छिपाकर नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर धोखाधड़ी से दूसरा पासपोर्ट बनवाने का गंभीर आरोप लगा है। उपनिरीक्षक दीपनरायण की जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की सिफारिश की गई है।जांच में सामने आई दोहरी पहचान जिसमें पहला पासपोर्ट एन0620378 वर्ष 2015 में रामभुवन यादव के नाम से जारी हुआ था, जिसमें जन्मतिथि 1 मार्च 1986 और पिता का नाम परमदेव दर्ज है।दूसरा पासपोर्ट डब्ल्यू 7441030 वर्ष 2022 में भुवन कुमार यादव के नाम से जारी कराया गया। इसमें जन्मतिथि बदलकर 15 फरवरी 1973 और पिता का नाम पमदिव यादव दर्ज कर दिया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने जानबूझकर पहला पासपोर्ट छिपाया और तथ्यों को बदलकर प्रशासन को धोखा दिया। उपनिरीक्षक दीपनरायण ने 22 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक को लिखित रिपोर्ट सौंपकर आरोपी भुवन कुमार यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया है। आखिरकार सबसे बडा सवाल यह है कि इस पुरे फर्जीवाड़े के पीछे आरोपी के साथ सिस्टम का एक बड़ा हिस्सा जो बारिकियों के साथ पासपोर्ट निर्गत करने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करता है । मौन स्वीकृति दिया होगा लेकिन यह जांच का विषय है जो पुलिस सघनता से कर रहीं है । अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।












