Home Uncategorized भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये पालिका ने उपलब्ध करायी जल प्याऊ...

भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये पालिका ने उपलब्ध करायी जल प्याऊ व्यवस्था, रैन बसेरा भी बना

0 गर्मी से बचाव हेतु नगरवासी रहें सतर्क एवं बचाव सलाह का करते रहें अनुश्रण-अधिशासी अधिकारी

मऊ। पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि उ0प्र0 शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये ग्रीष्मकाल में बचाव की अनूठी तैयारी की गयी है। उन्होंने बताया कि जानलेवा गर्मी के दृष्टिगत नगर वासियों को हीट वेव से बचाने हेतु पालिका द्वारा वाटर स्प्रिंकलर एवं वाटर टैंकर के माध्यम से नगर क्षेत्र में नियमित रुप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यात्रियों एवं आने-जाने वाले लोगों को राहत पहुंचाने हेतु विशेष रूप से मऊ बस अड्डा पर पालिका ने कपड़े का रैन बसेरा बनाया है जिसमें कूलर एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
इस प्ररिपरेक्ष्य में जानकारी देते हुये ईओ ने कहा कि नगर क्षेत्र में 29 स्थलों पर वाटर कूलर अधिष्ठापित किये गये हैं ताकि आमजन को शिद्दत की प्यास से निजात दिलाने के लिये उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। जनपद भर से आवा-जाही वाले घने क्षेत्र सहादतपुरा ब्रम्हस्थान स्थित रैन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्तियों हेतु विशेषकर पीने के पानी की आपूर्ति हेतु वाटर कूलर अधिष्ठापित किया गया है।
इसी के साथ नगर क्षेत्र में पालिका द्वारा अधिष्ठापित नलकूपों द्वारा क्लोरीनेशन के उपरान्त जनसामान्य को प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की निरन्तर आपूर्ति की जाती है। इस व्यवस्था को बेहतर एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाये रखने हेतु समय-समय पर वाटर टेस्टिंग भी करायी जाती है ताकि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की बीमारी से सुरक्षित रखा जाये। नगरवासियों की सुरक्षा हमारा संकल्प है इस लिये पालिका द्वारा यह प्रयास आपका स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिये किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पर्याप्त पेय जलापूर्ति को बनाये रखने के लिये नगर में अधिष्ठापित इण्डिया मार्का-प्प् हैण्डपम्पों के सापेक्ष रिबोर योग्य हैण्डपम्पों को पहले ही रिबोर करा दिया गया है। इसी क्रम में 28 बड़े नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था की गयी है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर इन जनरेटरों की सहायता से नगर में जलापूर्ति की जाती है। पालिका ने ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी पड़ने पर आवश्यकतानुसार टैंकरों द्वारा भी जलापूर्ति की अतिरिक्त व्यवस्था की है।

हीट वेव से बचाव के संदर्भ में नगरवासियों को सलाह देते हुये अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि गर्मी से बचाव हेतु नगरवासी सतर्क रहें एवं बचाव सलाह का लगातर अनुश्रण करते रहें। उन्होंने सलाह देतु हुये कहा कि प्यास न होने पर भी अधिक मात्रा में पानी पीयें, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, यदि बाहर निकलना ही हो तो धूप से बचाव हेतु चश्मा, छाता, टोपी का अवश्य प्रयोग करें, ताजा हल्का व पानीयुक्त भोजन लें, फल, सलाद, छाछ आदि का सेवन करें, गर्मी का अधिक एहसास होने पर छायेदार जगहों पर विश्राम करें और स्थिति गम्भीर होने पर अविलम्ब नजदीकी चिकित्सालय की सहायता प्राप्त करें। कुल मिलाकर आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना नितांत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here