मऊ। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नया बैच प्रारम्भ किया जाएगा। योजना के तहत UPSC, UPPSC, JEE, NEET, CDS, NDA, UPSSSC, SSC, BANKING, CTET एवं UPTET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउंसिलिंग तथा मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मऊ में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण हेतु निर्धारित योग्यता निम्नवत है—
UPSC/UPPSC के लिए स्नातक द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण, JEE/NEET के लिए हाई स्कूल उत्तीर्ण, UPSSSC/SSC/BANKING के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, CTET/UPTET के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जनपद के सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राएं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे 20 जून 2026 तक अपना नामांकन करा सकते हैं।
आवेदन पत्र निम्न स्थानों से प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निःशुल्क कोचिंग सेंटर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैंपस (फातिमा हॉस्पिटल के सामने), मऊ।
कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, मऊ।
अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 9792386274, 7380666109 एवं 9565846980 पर संपर्क किया जा सकता है।
Home Uncategorized प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्यर्थी करें आवेदन* *प्रतियोगी परीक्षाओं की...








