Home Uncategorized बकरीद को लेकर शांति कमेटी की बैठक,शौहार्द बनायें रखने के दिए निर्देश

बकरीद को लेकर शांति कमेटी की बैठक,शौहार्द बनायें रखने के दिए निर्देश

मऊ। जनपद के मधुबन थाना परिसर में

बुधवार की सायं आगामी बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करतें हुए सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने आपसी सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की गई।

सीओ ने मुस्लिम बन्धुओं से आगामी बकरीद पर्व को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। खुले में जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नावागत थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त ने बकरीद पर मुस्लिम बंधुओ से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत की। कहा कि आप कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपका पडोसी आहात हो। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। पर्व किसी का भी हो, सभी आपसी भाईचारा और सौहार्द का ही संदेश देते हैं। इस लिए आपसी प्रेम बनाये रखें।
इस दौरान पुलिस ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अमन-चैन में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से शख़्ती से निपटा जाएगा। बैठक में शामिल लोगों से अपील की गई कि वह शरारती तत्वों को चिन्हित में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी एक्शन लिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here