इस प्रकरण के संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश ने दी जानकारी….
मऊ। स्थानीय तहसील के दो लेखपालों को एन्टी करप्शन टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए एक को 5000 रूपए के साथ गिरफ्तार कर लिया । तथा दूसरा मखमेलपुर में तैनात लेखपाल नीरज कुमार चौधरी एन्टी करप्शन टीम के चंगुल से फरार हो गया । इस मामले में एन्टी करप्शन टीम ने बुधवार को एसडीएम सत्यप्रकाश से फरार चल रहें लेखपाल को हाजिर करने के लिए सहयोग की अपील किया । उधर एसडीएम सत्यप्रकाश भी फरार लेखपाल से सम्पर्क साधने में लगें रहें।
बतादें कि जनपद में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का बड़ा असर देखने को मिला है। मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम (आजमगढ़ इकाई) ने दोहरीघाट-मधुबन रोड पर स्थित कटघरामहलू में जाल बिछाकर राजस्व लेखपाल अनिल कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरा आरोपी लेखपाल नीरज कुमार चौधरी एन्टी करप्शन टीम के चंगुल से फरार हो गया है। टीम ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार लेखपाल का चालान कर दिया। तथा दूसरे लेखपाल के गिरफ्तारी में जुटी हुई है। इस मामलें में धर्मपुर कसायर निवासी महेंद्र कुमार से जमीन की पैमाइश के नाम पर लेखपाल अनिल कुमार रिश्वत की मांग किया था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने एक्शन लिया। तथा आरोपी को केमिकल लगें नोटों के साथ दबोच लिया।
उधर नीरज कुमार चौधरी मौका देख फरार हो गया ।









