मऊ ।
जनपद की घोसी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 मई को करीब 9:15 बजे आरोपी मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद पुत्र स्वर्गीय हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर थाना घोसी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।लखनऊ में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज है न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी से बचने के कारण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार मऊ भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जशोदा, हेड कांस्टेबल सन्दीप कुमार संगम, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल बृजेश कुमार मिश्रा व कांस्टेबल पिंटू यादव शामिल रहे।








