Home Uncategorized भीटी में विसर्जन घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का सीडीओ ने...

भीटी में विसर्जन घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण* *कार्यदाई संस्था को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

219
0

मऊ। जनपद के नगर पालिका परिषद, क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-02, भीटी में विसर्जन घाट का निर्माण / सौंदर्यीकरण निर्माणाधीन कार्य का मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने हो रहे निर्माण कार्य के बारे में कार्यदाई संस्था से जानकारी ली। कार्यदाई संस्था द्वारा बताया गया कि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नहीं होने के कारण धनराशि बिलंब से प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब धनराशि प्राप्त हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने युद्ध स्तर पर लेबर मिस्त्री की संख्या में वृद्धि कर कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। मौके पर निरीक्षण के समय घाट पर कार्य लाल बलुआ पत्थर, यात्री शेड में फिनिशिंग व टाइल्स कार्य, टॉयलेट बन गया है लेकिन टॉयलेट में फिटिंग टाइल्स आदि कार्य अपूर्ण पाया गया। सेफ्टी टैंक व सोक पिट का कार्य पूर्ण व गजीबो का प्लिंथ लेबल तक का कार्य पूर्ण पाया गया। टॉयलेट में रोशनदान लगा है परंतु अनसेफ होने पर कार्यदाई संस्था को इसे बाहर सेफ कराने के निर्देश देते हुए निर्माणाधीन कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया।

Author Profile

पवन पाण्डेय
पवन पाण्डेय
प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here