Home Uncategorized जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

147
0

मऊ। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन की अध्यक्षता में तहसील सभागार घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित की गई। 117 शिकायतें प्राप्त हुआ। 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण,4 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीम भेजी गई । जिलाधिकारी ने टीम को शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनपद के तहसील सभागार घोसी में जिलाधिकारी आनन्द वर्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं 4 शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं टीमों को मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 90 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 15, नगर पंचायत की 4, विद्युत विभाग की 3 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की जवाबदेही है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here