Home Uncategorized नगर पंचायत घोसी के अध्यक्ष पद की गणना 17 मई को

नगर पंचायत घोसी के अध्यक्ष पद की गणना 17 मई को

122
0

मऊ। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय आनन्द वर्द्धन ने बताया कि मा० न्यायालय अपर जिला जज / एफ०टी०सी० प्रथम, मऊ द्वारा चुनाव याचिका संख्या 07/2023, वसीम बनाम चुनाव अधिकारी नगर पंचायत घोसी आदि में पारित निर्णय दिनांक 08 मई 2026 के अनुपालन में नगर पंचायत घोसी के अध्यक्ष पद की पुनर्मतगणना दिनांक 17 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे से निर्धारित की गई है। उक्त पुनर्मतगणना प्रक्रिया में नगर पंचायत घोसी के अध्यक्ष पद के समस्त प्रत्याशी एवं उनके विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहेंगे। मतगणना स्थल सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी में 10 टेबलों पर गणना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here