मऊ। जनपद के
रामपुर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नए आरक्षियों को बलवा, दंगा नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए मार्क ड्रिल कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों को आधुनिक हथियारों, सुरक्षा उपकरणों एवं दंगा नियंत्रण तकनीकों की जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह एवं एसआई प्रमोद कुमार मद्देशिया ने जवानों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के तरीके बताए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण से जवानों की कार्यक्षमता बढ़ती है और किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में थाना के पुलिसकर्मी एवं नए आरक्षी मौजूद रहे।








