Home Uncategorized पुलिस का एक्शन: बगीचे में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा,...

पुलिस का एक्शन: बगीचे में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, 3 गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई में नकदी और ताश बरामद

4
0

मऊ। जनपद मेंअपराधियों और संदिग्धों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मधुबन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कटघरा शंकर (ददरा) के एक खेत में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शुक्रवार की सायं करीब 5 बजे हुई। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई नागेंद्र प्रसाद, एसआई अम्बरनाथ चौबे, कांस्टेबल पंकज यादव, अनुज शुक्ला, सौरभ मिश्रा की टीम ने जब कटघरा शंकर स्थित आम के बगीचे में दबिश दी, तो वहां फड़ जमाकर जुआ खेल रहे तीन लोग पकड़े गए। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ फड़ से 1730 रुपये और अभियुक्तों की जामा तलाशी में 800 रुपये (कुल 2530 रुपये) बरामद किए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिन्द्र राजभर, रामेश्वर यादव निवासी कटघरा शंकर और मान सिंह निवासी सूरजपुरा (सिद्धा) के रूप में हुई है, जो मधुबन थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मु0अ0स0 137/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्तों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here