Home Uncategorized साइबर टीम ने ठगी के 54 हजार रुपए कराए वापस पुलिस की...

साइबर टीम ने ठगी के 54 हजार रुपए कराए वापस पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित का खिल उठा चेहरा

6
0

मऊ। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। मधुबन थाना की साइबर टीम ने एक पीड़ित के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम 54,400 रूपए उसके बैंक खाते में वापस करा दी है।धोखे से ऐप डाउनलोड कराकर की गई थी ठगी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुबारी रमऊपुर निवासी अखिलेश कुमार मौर्या पुत्र रामानन्द मौर्या को एक अज्ञात व्यक्ति ने झांसे में लेकर उनके फोन में एक अनजान ऐप डाउनलोड करवा दिया था। इसके बाद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए उनके खाते से कुल ₹54,400 उड़ा लिए गए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर पोर्टल संख्या 33102260034773 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की और ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित के खाते में वापस लाने में सफलता हासिल की। थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने पीड़ित को राशि वापसी का प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। इस सफल रिकवरी में साइबर टीम के उप-निरीक्षक दीपनरायण, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार पाल, महिला कांस्टेबल बिन्दू पटेल और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here