Home मऊ मऊ: सेवा संकल्प अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय खनिगह अमिला में ‘मेरे...

मऊ: सेवा संकल्प अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय खनिगह अमिला में ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़राव मंडल के कंपोजिट विद्यालय खनिगह अमिला में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़राव मंडल अध्यक्ष आलोक राय शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। बच्चों की पेंटिंग्स में विकसित भारत, स्वच्छ भारत, डिजिटल भारत, किसान, जवान और तिरंगे की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसने सभी का मन मोह लिया।

मंडल अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स में उनके सपनों के भारत की कल्पना, देशप्रेम और प्रतिभा की अद्भुत झलक देखने को मिली है। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं और इनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना ही मजबूत और विकसित भारत की नींव है।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अन्य प्रतिभागी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here