Home Uncategorized गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर में भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर में भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल

64
0

मऊ। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर के पास करीब 2 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने ईको वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।जानकारी के मुताबिक ईको वाहन कोपागंज से घोसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की जान चली गई।मृतक की पहचान करीमुद्दीनपुर बाग निवासी मौलवी तौकीर (36) पुत्र तनवीर अहमद के रूप में हुई है। वहीं हादसे में फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र मोहिबुल हक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और चालक की तलाश तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here