मऊ। जनपद में अपराध नियंत्रण, लूट, चोरी और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे चार शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहे, चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल और नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 19 मई को शिकायतकर्ता संजू यादव निवासी पिपरा कछार ने थाना मधुबन में तहरीर देकर बताया था कि 18 मई की रात करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। रविवार की रात करीब एक बजे जब अपराध निरीक्षक हेरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक दीपनारायण कुमार व हमराही पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए भैरोपूर बंधा से 100 मीटर आगे पुलिया के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामभवन यादव निवासी पिपरा कछार , रामआशीष यादव निवासी रसूलपुर ,जगदेव घोसी , पीयूष कुमार यादव निवासी ढेकवारा थाना कोपागंज और राकेश यादव उर्फ टीपू यादव निवासी खानपुर मठिया थाना सरायलखंसी के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, वीवो कंपनी के तीन मोबाइल और 3,120 रुपये नकद बरामद हुए। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। मुख्य आरोपी रामभवन पर पहले से गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम, रामआशीष पर मारपीट व धमकी तथा राकेश उर्फ टीपू पर चोरी की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












