Home मऊ गायब लड़की की तलाश में जुटी पुलिस

गायब लड़की की तलाश में जुटी पुलिस

मऊ। जनपद के मधुबन में एक 18 वर्षीय किशोरी बीते 14 मई से घर से लापता है। परिजनों के अनुसार लड़की के भाई ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया। गुस्से में अपनी बहन को थप्पड़ मार दी। जिसके बाद लड़की गुस्सा में किसी को बिना बताये घर से कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की का कहीं कोई पता नहीं चला तो लड़की की माँ ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस भी सरगर्मी से उसे तलाश कर रही है मगर अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मधुबन थाना क्षेत्र के जीवापार निवासी अमरबाती देवी के पति की कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। घर में दो बेटे और एक बेटी शिवांगी हैं। बड़ा बेटा मजदूरी कर घर की जीविका चलाता है। शिवांगी की माँ ने बताया उनकी पुत्री अक्सर मोबाइल पर किसी लड़के से बात करती थी। 14 मई की सुबह उनके बड़े बेटे ने शिवांगी का मोबाइल छीन लिया और गुस्से में उसे थप्पड़ भी मार दी। उसके बाद बेटा काम पर चला गया। वह भी किसी काम से घर से बाहर चली गयीं। घर वापस आ कर देखा तो बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद 112 नंबर पर शिकायत की। लड़की की माँ के अनुसार उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई जिसके बाद पुलिस ने उक्त लड़के को पकड़ कर पूछताछ की। लेकिन उनकी लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की जा चुकी है। उसके द्वारा इस मामले में किसी तरह के इन्वॉलमेंट से इनकार किया जा चूका है। फिलहाल आरोपी युवक अपने घर पर है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। लड़की की तलाश जारी है।वहीं दूसरी तरफ इस घटना से किशोरी के घर के सभी लोग काफी परेशान हैं। परिवार के लोग लड़की के साथ किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here