मऊ। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल मुकद्दर ज़रिफ की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत *कन्या जन्मोत्सव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर कार्यक्रम* का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय मऊ में किया गया, इस कार्यक्रम में 9 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित करके *कन्या जन्मोत्सव* मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना एवं मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से मिल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076, के बारे में भी अवगत कराया गया साथ ही महिलाओं के क्या अधिकार है और वो अपने अधिकारों के लिए कैसे आवाज उठाए इसके बारे में जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई से बिधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती रेनु पांडेय, हब फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्चना राय, सेंटर मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से P.L.B ममता विश्वकर्मा, स्टाफ नर्स, धात्री महिलाएं आदि उपस्थित रहे।









