मधुबन (मऊ) । मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह वार्ड नंबर 11 में बीते 29 सितंबर की शाम हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से सुग्रीम साहनी(65) की मौत हो गयी थी। शुक्रवार की देर रात नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के प्रतिनिधि सूरज राय ने मृतक के परिजनों से मुलाक़ात की। सहायता के रूप में मृतक की पत्नी सुगमी देवी के नाम से एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने लखनऊ से फ़ोन पर पीड़ित परिवार से वार्ता भी की और घटना को लेकर अपना गहरा दुख प्रकट किया। परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं और सरकार द्वारा जो भी सहायता उपलब्ध है वह परिवार को दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि ककराडीह निवासी सुग्रीम साहनी पुत्र स्वर्गीय शिवभजन साहनी 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे कठघराशंकर मोड़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय ककराडीह के पीछे पोल से लटक रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के 3 पुत्र राजू साहनी, अंगद साहनी और नीलेश निलेश साहनी हैं। मृतक दो पुत्रीय भी हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है।
इस मामले में मधुबन पुलिस ने एक बिजली कर्मी सहित दो लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया है।
इस अवसर पर एसडीएम मधुबन दीपक सिंह, प्रतीक राय, बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, अवर अभियंता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर मद्देशिया, लेखपाल, सभासद नीलेश मल्ल, अखिलेश राज, आशुतोष मल्ल, राजकुमार राजभर, चंद्रसेन साहनी, बिजली विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












