रिपोर्ट- @ विवेक चौबे
बलिया। जनपद के मनीयर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में खूंखार तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। घटना के कई घंटे बाद भी वन विभाग और प्रशासन को तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों में भय का माहौल है, लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं।वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है, वहीं गांव में पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी गई है। बच्चों और महिलाओं को घरों से बाहर अकेले न निकलने की सलाह दी गई है।
0 ग्रामीणों की मांग…
जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि गांव में फिर से सामान्य माहौल बन सके…
बलिया। जनपद के परषोत्तमपट्टी गांव में इन दिनों किसी खूंखार जंगली जानवर के आने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात खेतों और गांव के किनारे अजीब आवाजें सुनाई दे रही हैं, साथ ही कुछ लोगों ने खेतों के आसपास संदिग्ध पदचिह्न भी देखने का दावा किया है।
डर का आलम यह है कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने लगे हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं और रात में खेतों की रखवाली करने वाले किसान भी समूह में जाने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से गांव में जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों को सुरक्षित किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उक्त गांव के दो लोगों को घायल किया है विजय कुमार और राजा को उनके द्वारा बातों को ध्यान में रखकर प्रशासन कार्य कर रहा हैं ड्रोन कैमरा से खेतों में खूंखार जानवर को ढूंढ रही है प्रशासन जो तस्वीर पोस्ट की गई है वही व्यक्ति देखा है चीता की खबर है
फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
📍 स्थान : परषोत्तमपट्टी गांव, मनीयर थाना क्षेत्र, बलिया









