बलिया। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर, बेल्थरा रोड में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने से गरीब एवं असहाय मरीजों में खुशी है। अस्पताल में अब बेहतर इलाज के साथ एलएफटी, सीबीसी, डेंगू जांच और एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों पर नहीं जाना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह के सतत प्रयास से अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि सीएचसी में बेहतर सुविधाएं मिलने से आम लोगों को काफी राहत मिली है।









