Home मऊ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न,कुल...

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न,कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

0 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश।

मऊ। जनपद में आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 12,480 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिसके सापेक्ष 9,116 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि कुल 3,364 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में कुल 6,240 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,544 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1,696 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी 6,240 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,572 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,668 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए पूरी परीक्षा प्रक्रिया नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here