मऊ, उ.प्र.। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण टोला पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से करीब 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,610 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4:35 बजे चेकिंग अभियान के दौरान मतलूपुर क्षेत्र में दक्षिण टोला कट के पास मुख्य हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बैगों से गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवीर यादव, निवासी गोरखपुर जनपद, साहिल दूबे, निवासी महाराजगंज जनपद तथा नीरज सोनकर, निवासी गोरखपुर जनपद के रूप में बताई गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का दावा किया है। वही पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर लाते थे और उसे अन्य स्थानों पर बेचते थे। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












