संवाददाता: संजय गुप्त
मधुबन, मऊ। जनपद मऊ की विधानसभा 353 मधुबन के घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ से प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि बाढ़ के जलस्तर में कमी के चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बाढ़ से हजारों एकड़ फसल डूब गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी / प्रत्याशी भरत भैया ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने मधुबन तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी दीपक सिंह को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल राहत, बचाव और मुआवजे की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया है कि घाघरा नदी में आई बाढ़ के कारण मधुबन तहसील की अत्यंत विकट स्थिति हो गई है। आम जनजीवन, फसल और आवास बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से चार गंभीर समस्याओं का जिक्र किया गया है- जिसमे हजारों एकड़ खड़ी किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। ,पीडितों के कच्चे मकान ढह गये हैं, सड़कें, बिजली, पानी व पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है।, प्रशासन द्वारा अब तक , भोजन के पैकेट, तिरपाल, दवाइयां प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया जाए। बाढ़ के पानी से मवेशियों की मौत और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
भरत भैया ने राज्यपाल महोदया से मांग की है कि शासन व स्थानीय प्रशासन को तत्काल निम्नलिखित कदम उठाने के लिए निर्देशित किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य चलाया जाय।,बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, तिरपाल और आपातकालीन चिकित्सा शिविरों की तत्काल व्यवस्था किया जाय। ,नष्ट हुई फसलों, मवेशियों, क्षतिग्रस्त मकानों का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराकर किसानों और ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाय। और बाढ़ का पानी हटने के बाद क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से रोकने के लिए कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव और टीकाकरण कराया जाय। इस अवसर पर बसपा नेता ने कहा कि मधुबन के बाढ़ पीड़ितों के साथ पार्टी खड़ी है। अगर प्रशासन ने जल्द राहत कार्य नहीं शुरू किया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। SDM दीपक सिंह ने ज्ञापन लेकर राज्यपाल तक भेजने और त्वरित राहत कार्य का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राम प्रसाद चौधरी कोऑर्डिनेटर, शैलेन्द्र कुमार सिंटू पूर्व अध्यक्ष, बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल सभासद, उमेश मौर्या, राजू कुमार वि स अध्यक्ष, भोला प्रसाद, जय हिन्द कुमार सभासद, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह, डा मुकेश सिंह, राम नयन साहनी, राहुल गोंड, रामजन्म यादव पूर्व प्रधान, सुतिक्षण मिश्रा, सोनू राजभर पूर्व सभासद अंकित पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












