Home मऊ पीएम मोदी के जन्मदिन से एक दिन पूर्व बीआरसी फतहपुर मंडाव पर...

पीएम मोदी के जन्मदिन से एक दिन पूर्व बीआरसी फतहपुर मंडाव पर केक काटकर दीर्घायु होने की गई कामना,बच्चों को बांटे ज्योमेट्री बॉक्स

मऊ। नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के एक दिन पूर्व बुधवार को जनपद केब्लॉक संसाधन केंद्र फतहपुर मंडाव पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा और खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के बीच खुशी का माहौल था। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और चॉकलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ प्रधानमंत्री के विजन को साझा किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। चाहे वह आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान योजना हो या किसान सम्मान निधि, हर योजना का लाभ सीधे पात्र लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ें और देश के विकास में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री का सपना है कि हर बच्चा शिक्षित हो और आत्मनिर्भर बने।
इस दौरान यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि जो कोर्ट का फैसला होगा, हम सभी उसे मानेंगे। न्यायालय सर्वोपरि है और उसके निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबराहट में हैं। इस बात को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा पहले ही कह चुके हैं। 2027 में मऊ की चारों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराएगी। जनता का भरोसा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। मधुबन सहित पूरे मऊ जिले में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है और जनता इसे देख रही है।
बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बच्चों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल दीक्षित, मंडल अध्यक्ष नीतीश तिवारी, सभासद अखिलेश राज, निलेश राजरतन, राजकुमार राजभर, संजय सिंह, हृदयेश पांडेय, राजबहादुर सिंह, रविंद्र कुमार मौर्य, राधेश्याम पांडेय सहित कई शिक्षक, अभिभावक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here