मऊ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाएगा।
लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों, दीवानी वाद, बैंक वसूली, विद्युत एवं जल संबंधी मामले, चेक बाउंस, राजस्व वाद, श्रम एवं उपभोक्ता संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












