Home मऊ इलाज करने जा रही महिला की ट्रेन में मौतमऊ रेलवे के चिकित्सक...

इलाज करने जा रही महिला की ट्रेन में मौतमऊ रेलवे के चिकित्सक ने जांचों प्रांत के बाद किया मृत घोषित जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा मर्चरी हाउस

मऊ। जनपद के मऊ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर इलाज के लिए बनारस जाते समय एक महिला की हालत गंभीर होने पर महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया रेलवे के चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

बताया जाता है कि बेतिया बिहार निवासी नुरसबा खातून और उसके बड़े भाई अपनी मां जैदा खातून पत्नी मो० नसीर कुरैशी 68 को लेकर मंगलवार को बापुधाम एक्सप्रेस से बनारस के बीएचयू में इलाज कराने के लिए बापूधाम एक्सप्रेस से जा रहे थे अभी ट्रेन बेल्थरा रोड पहुंची ही थी कि उनकी हालत बिगड़ने लगी किसी यात्री ने इस मामले की जानकारी मऊ रेल प्रशासन को दिया मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो जीआरपी और रेलवे के चिकित्सक पहले से ही मौके पर पहुंचे और महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया चिकित्सक ने सभी जांच पड़ताल के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर संतोष यादव ने बताया कि एक महिला बनारस बीएचयू इलाज कराने के लिए अपने बच्चों के साथ बापूधाम एक्सप्रेस से जा रही थी मंगलवार की सुबह जैसे ही उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो डॉक्टर के साथ फॉर्म नंबर प्लीज इंतजार कर रहे थे जैसे ही ट्रेन मऊ पहुंची महिला को ट्रेन से नीचे उतार कर चिकित्सक द्वारा चेक किया गया तो उससे मृत पाया गया फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here