लखनऊ। हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन। मंदिर ट्रस्टी और सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।’चंदा चोर गद्दी छोड़’ के नारों के साथ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, सरकार पर साधा निशाना।प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया।’दान की पवित्रता बचाओ, पूरा लेखा-जोखा दिखाओ’ लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता। माथे पर तिलक और हाथ में श्रीरामचरितमानस लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध।
हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल रहा तैनात।










