मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने अवगत कराया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों को अपनी विद्यालयीय अवस्थापना, भौतिक संसाधनों, उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों से अपेक्षा की है कि वे परिषद द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने विद्यालय की समस्त आवश्यक सूचनाएं 20 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय प्रमुख निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इससे परीक्षा केंद्रों का निर्धारण निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Home मऊ माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 हेतु परीक्षा केंद्र निर्धारण...










