मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद सहन के पास चार पहिया वाहन और टेंपो की टक्कर में टेंपो में सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उपस्थित लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहम्मद सलमान पुत्र स्वर्गीय अजीजुर्रहमान 26 वर्ष निवासी पारा थाना दक्षिण टोला शनिवार की शाम लगभग 3:00 बजे अपनी बहन रोशन आरा पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद अजमल 36 वर्ष निवासी घोड़ा दलाल के बारी थाना दक्षिणी टोला के साथ टेंपो में सवार होकर सदर चौक पर बाजार करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद सहन के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में टेंपो में सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने चार पहिया वाहन और चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार किया जा रहा है।












