0 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।*
मऊ। सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित गाजीपुर तिराहे पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 17 जून 2026 को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया था तथा आज दिनांक 19 जून 2026 को इसका सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी चित्रों, पोस्टरों एवं प्रदर्शन सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों से अवगत कराना तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक करना था। तीन दिनों तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों एवं अन्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित जानकारियों में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य, जागरूकता गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रस्तुत कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, किसान कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने जनमानस को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।












